नशे के लिए पत्नी का मंगल सूत्र गिरवी

By: Jun 29th, 2019 12:05 am

कुल्लू—कहते हैं कि गरीबों के साथ किया हुआ अन्याय और लोगों के बच्चों को नशे के जाल में धकेलना कितना घटिया साबित होता है। यह तो शुक्रवार के दिन कुल्लू में दबोचा शातिर ही जान सकता है कि पुलिस ने उसे किस तरह उसे दबोचन में कामयाबी हासिल की और लोग  उसके घर के आगे यह ताकते रहे कि कब पुलिस उसे बाहर लाएगी। देर शाम हुई पुलिस उसके घर में ही कार्रवाई में जुटी रही। इसका खुलासा तब हुआ, जब शुक्रवार को एसपी कुल्लू स्वयं सदर के एसएचओ के साथ लोगों के साथ अन्याय करने वाले व्यक्ति को उसके घर में ही दबोच लिया। जांच में इतना पाया गया कि व्यक्ति युवाओं को चरस चरस तो बेच ही देता था। वहीं, लोगों के सोने के आभूषण तक गिरबी रखे हुए थे। महिलाओं के मंगलसूत्र तक गिरबी में रखे हुए मिल गए। वहीं,  युवा पीढ़ी को चरस किस तरह से महंगे दाम में बेची जाती थी, उसके 100 और 200 रुपए के हिसाब से चरस के सेवन के लिए स्पेशल रखे गए कमरे में एक टेबल के दराज में पीस-पीस किए हुए मिले। यही नहीं इसके अलावा स्नुकर भी अपने घर में भी व्यक्ति ने लगा रखा था। पुलिस ने उसे सील कर दिया है। रोलिंग पेपर में बाकायदा युवाओं को चरस भरी हुई पीने के लिए भेजी जाती थी। एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने लगातार तीन-चार दिनों में इस धंधे में संलिप्त व्यक्ति को जाल में फंसाने के लिए सुनियोजित तरीका अपनाया था और पुलिस ने शुक्रवार को अपने आप को नशा बेचकर करोड़पति बनने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार करने में कामयाब हासिल की। पुलिस को जांच के दौरान कमरों के भीतर जो साक्ष्य मिले तो पुलिस भी हैरान हो गई। पुलिस के मुताबिक अब तक की छानबीन में यह पाया गया है जो  8,24, 125 नकदी मौके पर बरामद की है, वह चरस की बिक्री की हो सकती है, क्योंकि उसमें  पांच, दस, 20, 50, 100,  200, 500, 2000 रुपए के साथ दस रुपए के सिक्के बरामद हुए हैं। यहां पर आधा किलो और किलो की सप्लाई नहीं होती थी। नकदी से यह साबित हुआ है कि यहां पर नशे का प्रयोग करने वाले लोग ही आते थे। युवाओं को नशे के जाल में फंसाने के लि  छोटे माप के 45 रोलिंग पेपर, 26 फिल्टर के साथ-साथ छोटे हुके उच्च गुणवत्ता के रखे गए थे।   सोने के आभूषण  लगभग चार लाख के  बरामद किए हैं।  यही नहीं तीन गाडि़यों की आरसी भी बरामद हुई है। यह आरसी दूसरों के वाहन की थी। एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि इतना पैसा और आभूषण कहां से एकत्रित हुआ था, पुलिस इसकी भी गहनता से जांच कर रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App