नशे में डूबे तन्हा नजर आए अभिनेता शाहिद कपूर

By: Jun 1st, 2019 12:02 am

शाहिद कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कबीर सिंह’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म साउथ की ब्लॉकबस्टर मूवी अर्जुन रेड्डी की रीमेक है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। अब एक के बाद एक फिल्म के गाने रिलीज हो रहे हैं। फिल्म का नया गाना रिलीज कर दिया गया है।  गाने के बोल हैं ‘कितना चाहने लगे’। गाने में दो प्यार करने वालों की कहानी बयां होती नजर आ रही है। तन्हा शाहिद कपूर किस तरह नशे में डूबे हुए हैं ये भी इस गाने में साफ नजर आ रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App