नाबालिग को भगाकर दुष्कर्म

By: Jun 13th, 2019 12:01 am

डैहर – सुंदरनगर में एक नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने के बाद दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। नाबालिग की शिकायत के बाद पुलिस थाना सुंदरनगर ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सात जून को पुलिस थाना सुंदरनगर में लड़की के पिता ने शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस लड़की को किन्नौर से बरामद कर सुंदरनगर ले आई। लड़की ने आरोप लगाया कि लड़के ने जबरदस्ती उससे दुष्कर्म भी किया। पुलिस थाना सुंदरनगर के एसएचओ गुरबचन सिंह ने बताया कि लड़की का मेडिकल करवाया गया है। डीएसपी तरनजीत सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App