निक्का राम को ‘सेफ्टी’ की कमान

मंडी—मंडी में सोसायटी फॉर एंपावरमेंट ऑफ  फरैटरनिटी विद टेक्नोलॉजी एंड एजुकेशन (सेफ्टी) के नाम से एक स्टेट लेवल एनजीओ का गठन किया गया। बैठक में प्रदेशभर के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान सर्वसम्मति से निक्का राम को अध्यक्ष, गोबिंद राम कौंडल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,  तरुणा चौहान उपाध्यक्ष, विशेष सचिव लेख राज, धीरज कुमार संयुक्त सचिव, सचिव निकिता, कोषाध्यक्ष  बीएस जोशी,  एग्जेक्यूटिव मेंबर्स  राखी कश्यप,  हेम सिंह, चंद्रशेखर, मेहर चंद आर्य को चुना गया।