नीट में चमके परफेक्ट इंस्टीच्यूट के चार छात्र

By: Jun 7th, 2019 12:05 am

गगरेट —राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)-2019 में विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी करवा इस प्रतिष्ठित परीक्षा को पास करने में मद्द करने के लिए एक बार फिर से परफेक्ट इंस्टीच्यूट ने अपना लोहा मनवाया है। हर बार की तरह इस बार भी परफेक्ट इंस्टीच्यूट के चार विद्यार्थी इस परीक्षा को पास करने में सफल रहे हैं। परफेक्ट इंस्टीच्यूट के विद्यार्थियों की इस सफलता पर इंस्टीच्यूट में उत्सव सा माहौल है। नीट जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की तैयारी के लिए जहां विद्यार्थी कोटा व चंडीगढ़ जैसे शहरों का रुख करते हैं वहीं गगरेट जैसे छोटे से कस्बे में परफेक्ट इंस्टीच्यूट जिस प्रकार इस परीक्षा को पास करने के लिए विद्यार्थियों की मदद कर रहा है वह अपने आप में एक मिसाल है। इससे पहले भी इस इंस्टीच्यूट के विद्यार्थी जेईई व नीट जैसे परीक्षाओं में अपनी प्रतिभा के झंडे गाढ़ते आए हैं। इस बार नीट की परीक्षा में इंस्टीच्यूट की छात्रा ध्रुविका ठाकुर, आकाश शर्मा, पुलकित शर्मा आदि ने इंस्टीच्यूट में करवाई जा रही स्तरीय तैयारी का लोहा मनवाया है। इसी इंस्टीच्यूट के विद्यार्थी निशांत सिंह व नितिश सिंह जेईई (एडवांस) की परीक्षा दे रहे हैं। इंस्टीच्यूट के संचालक धीरज वशिष्ठ ने बताया कि उनका उद्देश्य इस क्षेत्र के विद्यार्थियों का इन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सही मार्गदर्शन करना है। उन्होंने नीट प्रवेश परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को बधाई दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App