नेस्ले इंडिया ने साफ की  स्वां

ऊना—वर्ल्ड ओशंस डे पर नेस्ले इंडिया ने जिला ऊना में स्वच्छता अभियान चलाया। नेस्ले इंडिया ने घालूवाल पुल के समीप अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर स्वां नदी की सफाई की। नेस्ले कर्मियों ने स्वां नदी पर स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया और प्लास्टिक कचरे से मुक्त वातावरण के निर्माण का संकल्प लिया। इस अवसर पर हरोली उपमंडल के एसडीएम गौरव चौधरी ने विशेष तौर पर शिरकत की तथा नेस्ले के स्वच्छता अभियान की प्रशंसा की। उन्होंने अपने आस-पास के परिवेश को स्वच्छ बनाए रखने के लिए सभी को सहयोग का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि हमे अपने आस-पास के जलस्रोतों को गंदा नहीं करना चाहिए। इसको गंदा करने से हमारी जीवन पर क्यां दुष्प्रभाव हो सकते है, इसके लिए लोगों को जागरूक करना चाहिए। कार्यकर्ताओं में नेस्ले इंडिया के कर्मचारी और उनके परिवार, एनजीओ पार्टनर, वितरण पार्टनर, सप्लायर एवं अधिकारी शामिल थे। इस दौरान नेस्ले इंडिया के सीएमडी सुरेश नारायणन के संदेश को भी सुनाया गया। इसमें उन्होंने इस अद्वितीय अभियान के बारे में कहा कि, ‘वर्ल्ड ओशंस डे हमारे प्राकृतिक संसाधनों का सम्मान करने, उनकी सुरक्षा करने और संरक्षण करने का अद्वितीय अवसर प्रदान करता है। व्यक्तिगत स्तर पर मैंने अपने आफिस, घर और हर उस स्थान पर प्लास्टिक कचरे को कम करने का संकल्प लिया है।  इस अवसर पर एएसपी ऊना विनोद धीमान, नेस्ले इंडिया टाहलीवाल के फैक्टरी प्रबंधक संजय चोटानी, टेक्निकल डायरेक्टर मार्टिन, डायरेक्टर हरि नारायणी व संजय रावत के अलावा नेस्ले इंडिया टाहलीवाल यूनिट के 80 के करीब कर्मचारी उपस्थित थे।