परोथा में ग्रामीणों ने जाना कानून

By: Jun 12th, 2019 12:02 am

विधिक साक्षरता शिविर  में न्यायिक दंडाधिकारी ने बांटी जानकारी

चंबा -जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंबा की ओर से मंगलवार को ग्राम पंचायत परोथा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चंबा पंकज गुप्ता ने की। उन्होंने ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों व कर्तव्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने लोगों को प्राधिकरण के गठन के उददेश्य के बारे में भी बताया।  उन्होंने कहा कि एक लाख रूपए से कम की सालाना आय वाला व्यक्ति प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता हासिल कर सकता है। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पंकज गुप्ता ने साइबर क्त्राइम तथा मेंटल हेल्थ केयर एक्ट तथा महिलाओं को परेशान करने की सजा नशा निषेध कानून तथा मध्यस्था द्वारा समझौता करवाने तथा पर्यावरण बचाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। शिविर के दौरान पुलिस उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह ने साइबर क्त्राइम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। अधिवक्ता उमेश ठाकुर ने उपभोक्ता मामले अधिनियम तथा बाल संरक्षण कानून के बारे में बताया। इससे पहले ग्राम पंचायत की प्रधान साहबो ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। शिविर में महिला व युवक मंडल के सदस्यों समेत 150 लोग मौजूद रहे।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App