पर्यटक नगरी धर्मशाला में मानसून से पहले बरसात

By: Jun 21st, 2019 12:05 am

धर्मशाला—पर्यटन नगरी धर्मशाला में मानसून पहुंचने से पहले ही बरसात शुरू हो गई है। स्मार्ट सिटी में हर दिन बारिश होने से गर्मी गायब हो गई है। सुबह शाम के तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज गई है। धौलाधार की पहाडि़यों पर हल्का हिमपात व ओलावृष्टि होने से  मौसम ठंडा हो गया है। त्रियूंड सहित ऊंचे टै्रकिंग स्थलों पर पहुंचे लोगों को लगातार हो रही बारिश के बाद ठंडे मौसम के चलते गर्म कपड़ों के लिए तुरंत नीचे भागना पड़ा। मानसून से पहले ही बरसात शुरू होने जाने से पयर्टन कारोबार पर भी असर पड़ सकता है। ऊंचे पहाड़ों पर ठंडे मौसम के लुत्फ के लिए बनाए गए होटल व हटस को छोड़ कर सैलानी नीचे ही खुले में रूकने लगे हैं। जिससे कारोबार प्रभावित हो सकता है। धर्मशाला मकलोडगंज सहित आसपास की पहाडि़यों पर हर दिन होने वाली वारिस व ओलावृष्टि के बाद मौसम ठंडा हो गया है। ऐसे में गर्मियों के मौसम के हिसाब से कपड़े पहनकर पहाड़ों में पहुंचे सैलानियों को बाजारों की तरफ भागना पड़ा। अभी मात्र वही  लोग ऊपरी क्षेत्र में टिक पा रहे हैं, जो पूर्व के आधार पर गर्म कपड़े या अन्य व्यवस्था करके पहुंचे हुए हैं। इस बार समय से पहले ही बरसात का दौर शुरू हो गया है। गर्मियों का दौर मात्र चंद दिनों तक ही चला है, जिसके चलते तापमान में बड़ी गिरावट आई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App