पलकों पर बिठाए अनुराग 

By: Jun 9th, 2019 12:05 am

अवाहदेवी— केंद्रीय वित्त एवं  कोरपोरेट राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर का पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र के तहत धर्मपुर विस के अवाहदेवी व चोलथरा क्षेत्र में पहुंचने पर लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। अनुराग ठाकुर को लोगों ने अपनी पलकों पर बिठाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अवाहदेवी से चोलथरा तक कई पर जगहों पर सैकड़ों लोगों द्वारा ढोल-नगाड़ों के साथ अनुराग ठाकुर का भव्य स्वागत किया गया।  चोलथरा के स्कूल मैदान में पंचायत द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अुनराग ठाकुर को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर स्कूली छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर अनुराग ठाकुर का स्वागत किया। इस दौरान भोरंज की विधायक कमलेश कुमार सहित स्थानीय सात पंचायतों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में चोलथरा पंचायत के प्रधान पवन ठाकुर ने अभिनंदन किया और उन्हें बड़ी जीत व मंत्री पद मिलने की बधाई दी, जबकि इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि बड़ी जीत और रिकार्ड बढ़त के लिए मैं धर्मपुर की जनता का विशेष आभारी हंू। धर्मपुर की जनता ने चुनावों के दौरान बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि कोई भी समस्या हो तो क्षेत्र के लोग बताएं और कोई संकोच न करें, क्योंकि अनुराग ठाकुर मंत्री बाद में और पहले धर्मपुर का सांसद है। कार्यक्रम में पूर्व जिला महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी एव बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम की संयोजक वंदना गुलेरिया ने भी अनुराग ठाकुर को टोपी पहनाकर व समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App