पाकिस्तान  के पूर्व राष्ट्रपति जरदारी 11 दिन के रिमांड पर

By: Jun 12th, 2019 12:03 am

इस्लामाबाद – फर्जी खाता मामले गिरफ्तार पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को मंगलवार एक जवाबदेही अदालत ने राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (नेब) के 11 दिन के रिमांड पर भेज दिया। इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के जरदारी और उनकी बहन फरयाल तालपुर की स्थायी जमानत की याचिका खारिज किए जाने और गिरफ्तारी की अनुमति देने के बाद सोमवार को नेब ने गिरफ्तार किया था। जरदारी को मंगलवार को जवाबदेही अदालत के समक्ष पेश किया गया। नेब अधिकारियों ने अदालत से नेब की 14 दिन के रिमांड की मांग की थी। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सह अध्यक्ष जरदारी को जवाबदेही अदालत के न्यायाधीश मोहम्मद अर्शद के समक्ष पेश किया। सुनवाई के दौरान नेब ने पूर्व राष्ट्रपति के रिमांड की मांग की थी। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जरदारी को नेब के  ग्यारह दिन की रिमांड पर भेजने का आदेश दिया और उन्हें अब 21 जून को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App