पिंजौर में रतन लाल कटारिया का रोड शो

By: Jun 9th, 2019 12:03 am

केंद्रीय जल शक्ति-सामाजिक न्याय राज्य मंत्री ने किया मतदाताओं का थैंक्स

पंचकूला – केंद्रीय जल शक्ति एवं सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रत्न लाल कटारिया और विधायक लतिका शर्मा ने कालका और पिंजौर में रोड शो निकालकर मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। यह रोड शो कालका में श्री काली माता मंदिर में माथा टेकने के उपरांत आरंभ किया गया। कालका पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम कालका मनिता मलिक तथा मंदिर प्रशासन की ओर से श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एसपी अरोड़ा ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। रोड शो आरंभ होने से पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा में पहली बार भाजपा ने अकेले चुनाव लड़ कर 10 की 10 लोकसभा सीटो पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे अभी से विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट जाएं और हरियाणा विधानसभा के अक्तूबर मास में होने वाले आम विधानसभा चुनाव में 90 में से 80 सीटे जीतने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए मेहनत करें। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में फिर भाजपा जीत हासिल करेगी। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री के साथ विधायक लतिका शर्मा, भाजपा के जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, जिला उपाध्यक्ष संजीव कौशल, मंडलाध्यक्ष सुनील धीमान, भाजपा नेता इंद्र कुमार, तरसेम गुप्ता, रामपाल सोढी, मंडल सचिव हरीश मौंगा, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा किशोरी, सोनू, सरंपच हरदेव, प्रेम, रधुवीर, धुमतुं जाति विकास बोर्ड से जसमेर सिंह बंजारा, राजेश सहित कई भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App