पिकअप पलटी, 13 घायल

By: Jun 10th, 2019 12:10 am

 कुटाहाची के पास पेश आया हादसा, धार्मिक स्थल कमरूनाग जा रहे थे श्रद्धालु

गोहर—बड़ा देव कमरूनाग के दर जा रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप (एचपी 69-0774) कुटाहाची के समीप पलट गई। हादसे में दस महिला सहित 13 लोग घायल हो गए। दुर्घटना रविवार प्रातः हुई। घायलों में नौ महिलाओं को सिविल अस्पताल गोहर में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि बाकी घायलों को नेरचौक मेडिकल कालेज रैफर किया गया है, जहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सभी लोग रविवार सुबह मरहोग रेफल से देव कमरूनाग जा रहे थे कि साढ़े  आठ बजे कुटाहची के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। गोहर थाना में तैनात एएसआई नरायण लाल ने पुष्टि करते हुए कहा कि मामला बल्ह क्षेत्र से संबंधित है, लेकिन उसके बावजूद उन्होंने घटना स्थल का दौरा किया है।

हादसे में इन्हें मिले जख्म

घायलों की पहचान विमला देवी पत्नी शेर सिंह गांव मरहोग, कमला देवी पत्नी परस राम गांव मरहोग, डिंपल पत्नी खेमराज गांव मरहोग, राधा देवी पत्नी हुकम चंद गांव रफेल, चंपा देवी पत्नी युधिष्ठिर गांव रफेल, कुमारी गीतांजलि पुत्री यशवंत गांव रफेल, जितेंद्रा पत्नी वेद प्रकाश गांव छातर, लक्ष्मी देवी पत्नी घनश्याम गांव सलौनाष, हर्षा पुत्री शोभराज गांव मरहोग, रीता देवी पत्नी पवन कुमार गांव मरहोग, सनी कुमार पुत्र पवन कुमार गांव मरहोग, मनीष कुमार पुत्र वेद प्रकाश गांव छातर व चालक चिंत राम  पुत्र रेलू राम गांव छम्यार शामिल हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App