पिता को याद कर इमोशनल 

By: Jun 11th, 2019 12:04 am

प्रियंका चोपड़ा के पिता को गुजरे हुए छह साल हो चुके हैं। उनकी डेथ एनिवर्सरी पर एक्ट्रेस खुद को भावुक होने से नहीं रोक सकीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर बचपन की एक तस्वीर शेयर की और उसके साथ पिता अशोक चोपड़ा को याद करते हुए मैसेज लिखा। उन्हें इमोशनल होता देख प्रियंका के ससुर ने भी अपनी बहू के लिए भावुक कर देने वाला पोस्ट लिख उन्हें स्पोर्ट किया। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपने बचपन का फोटो शेयर किया, जिसमें वह पेड़ पर बैठी दिखाई दे रही हैं और उनके बगल में पिता अशोक चोपड़ा खड़े नजर आ रहे हैं। पिता को याद करते हुए पीसी ने लिखा, छक साल। ऐसा लगता है, जैसे हमने आपको कल ही खोया हो। मुझे आपकी याद आदी है डैड। बहुत ज्यादा। प्रियंका को भावुक होता देख निक जोनस के पिता केविन जोनस ने एक्ट्रेस को इमोशनल सहारा दिया। उन्होंने लिखा, हमारी प्यारी बहू, कोई भी आपकी जिंदगी में इनकी जगह नहीं ले सकता, लेकिन हम प्यार और स्पोर्ट के साथ आपके दिल के पास मौजूद हैं। निक जोनस ने भी पत्नी के इस फोटो पर रिएक्ट किया। उन्होंने इस पर हार्ट इमोजी बनाई। बता दें कि, प्रियंका अपने पिता के बेहद करीब थीं। उन्होंने अपने हाथ पर अशोक चोपड़ा की हैंडराइटिंग में लिखा ‘डैडीज लिटिल गर्ल’ का टैटू बनवाया हुआ है। प्रियंका आज भी पिता को याद कर इमोशनल हो जाती हैं।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App