पुलिस कस्टडी से कैदी फरार

By: Jun 8th, 2019 12:01 am

मनीमाजरा का मामला; केस दर्ज कर जांच में जुटा प्रशासन, दो दिन के लिए रिमांड के लिए लाया गया था आरोपी

चंडीगढ़ – पुलिस की लापरवाही के चलते थाना मनीमाजरा से चोरी के मामले में लॉकअप में बंद आरोपी शुक्रवार सुबह फरार हो गया। जिसके चलते थाना मनी माजरा में हड़कंप मच गया, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस अधिकारियों को दी गई। पुलिस अधिकारियों ने मामले की पड़ताल करते हुए मनीमाजरा थाना के  कान्स्टेबल संतरी  सुखपाल  और  थाने में बंद  फरार हुए आरोपी 29 साल के मोहम्मद सलीम के खिलाफ  थाना मनी माजरा पुलिस में मामला दर्ज कर लिया गया है। जानकारी मुताबिक पता चला है कि थाना मनीमाजरा पुलिस बुडैल जेल में बंद चोरी के मामले में आरोपी मोहम्मद सलीम को प्रोडक्शन वारंट पर  लेकर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर आई थी। पुलिस ने  थाना मनी माजरा एरिया में हुई चोरी की वारदातों के मामले में  आरोपी से अहम जानकारियां हासिल करनी थी। जिसके चलते आरोपी मनीमाजरा थाना के लॉक अप में बंद था। जानकारी के मुताबिक थाना मनीमाजरा के लॉकअप में आरोपी मोहम्मद सलीम को रखा गया था। उस लॉकअप की कुंडी ठीक न लगने के चलते आरोपी शातिर ने इसका फायदा उठाते हुए शुक्रवार सुबह करीब 3ः00 बजे फरार हो गया। लॉकअप में बाहर से ताला लगा हुआ था, लेकिन उसकी कुंडी ठीक न लगने के कारण मौका देख कर मोहम्मद फरार हो गया।

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App