‘पेट सफा’ आयुर्वेदिक ग्रेन्यूल्स-‘भारत’ में करार

By: Jun 10th, 2019 12:07 am

चंडीगढ़  – अली अब्बास द्वारा निर्देशित फिल्म ‘भारत’ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। जिसमें भारत (सलमान खान), कुमुद रैना (कैटरीना कैफ), राधा (दिशा पटानी), मधू (तब्बू), सुनील ग्रोवर अहम भूमिका में हैं। फिल्म जुनून, इंसानियत और देश प्रेम की कहानी है। फिल्म की कहानी भारत (सलमान खान) के इर्द-गिर्द घूमती है। जिनका जीवन बचपन से ही संघर्षकारी रहा। जब भारत मात्र 8 साल का होता है तब वह कसम खाता है कि वह अपने परिवार और देश को एक रखेगा। यह फिल्म भारत जैसे एक व्यक्ति और भारत देश की कहानी एक साथ बयां करती है। फिल्म में भारत की जिंदगी के 71 साल के सफर को दिखाया जाएगा। दर्शकों के लिए एंटरटेनमेंट के हर डोज का इंतजाम किया गया है। फिल्म की कहानी को देखते हुए एसबीएस बॉयोटेक यूनिट-।। ने अपने सर्वोत्तम प्रोड्क्ट पेट सफा आयुर्वेदिक ग्रेन्यूल्स एवं टेबलेट्स को फिल्म की प्रमोशन के लिए चयन किया है। एसबीएस बॉयोटेक यूनिट-।। के प्रतिनिधियों ने फिल्म के कामयाब होने की शुभकामनाएं दी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App