प्रचंड गर्मी में बावडि़यां का सहारा

मंडी—मंडी जिला में प्रचंड गर्मी के चलते बाजारों में सन्नाटा छा गया है। हालांकि शनिवार शाम को हल्की सी बारिश से कुछ समय के लिए राहत दी। लेकिन रविवार को एक बार फिर सूर्य देव ने आग उगल कर मंडी को पसीना-पसीना कर दिया है।  प्रचंड गर्मी के चलते अब पंखे के नीचे भी पसीना छूटने लग गया है। मंडी में दो दिनों से  दोपहर के समय मंडी में लू चल पड़ी है। लगातार गर्मी बढ़ने के कारण लोग गन्ने का रस, ठंडे पेयजल, आईसक्रीम के अलावा शहर के प्राचीन बाबडि़यों पर लोगों की खूब भीड़ है। रविवार को मंडी जिला में तापमान का पारा करीब 40 डिग्री सैल्सियस के करीब रहा है। इससे बाजार में सन्नाटा हो गया है। देर शाम तक भी गर्मी की उमस रही। इससे पंखों ने गर्म हवा छोड़ी। इसके अलावा मंडी   जिला के दुर्गम क्षेत्रों में प्रचंड गर्मी के चलते पेयजल समस्या गंभीर बन गई है। लोगों को मीलों पैदल दूसरे क्षेत्र से पीने के पानी ढोहना पड़ रहा है। जबकि कुछ क्षेत्रों में बाबडि़यां, हैंडपंप, कुएं सुखने के कगार पर है।