प्रदेश के मैदानों में प्रचंड गर्मी का कहर, लोग बेहाल

By: Jun 2nd, 2019 12:03 am

शिमला –हिमाचल प्रदेश में प्रचंड गर्मी का कहर अभी  जारी है।  प्रचंड गर्मी के चलते मैदानी इलाकों में लोगों का दिन के समय घरों से बाहर  निकलना मुश्किल हो गया है। मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी के चलते लोग  घरों में कैद हो कर रह गए है। ऊना का पारा 45 डिग्री सेल्सियस के करीब है। बिलासपुर का तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया है। हमीरपुर में भी पारा 40 डिग्री के आंकड़े  से पार हो गया है। हालांकि पहाड़ों पर दिन के समय चली  ठंडी हवा के चलते तापमान में हल्की गिरावट आई है। मगर मैदानी इलाकों गर्मी ने जनता के पसीने छुड़ा दिए हैं। मौसम विभाग की मानें तो राज्य के मैदानी व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आगामी  तीन दिनों तक मौसम खराब बना रहेगा। विभाग ने इस दौैरान कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ तूफान  चलने की चेतावनी जारी की है। प्रदेश में शनिवार को भी  मौसम साफ बना रहा। मैदानी इलाकों में धूप खिलने से तापमान में फिर से उछाल आया है। डलहौजी के अधिकतम तापमान में सबसे अधिक 12 डिग्री  सेल्सियस तक  की बढ़ोतरी आई है। इसके अलावा ऊना, धर्मशाला व नाहन के तापमान में भी उछाल रिकार्ड किया गया है। मगर पहाड़ों पर दिन के समय ठंडी हवाओं के चलने से तापमान में हल्की गिरावट आई है।  अधिकतम तापमान के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में भी उछाल आया है। न्यूनतम तापमान  में एक से तीन डिग्री की बढ़ोतरी आईहै। मौसम विभाग के  निदेशक डा.मनमोहन सिंह ने बताया कि राज्य के मैदानी व मध्यम ऊचांई वाले क्षेत्रों में तीन से पांच जून तक प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश के साथ तेज तूफान आएगा।

कहां, कितना तापमान

शहर       अधिकतम न्यूनतम

शिमला    29.9      21.4

सुंदरनगर  39.9      18.7

भुंतर       37.8       14.0

कल्पा     24.6      9.0

धर्मशाला  34.2       18.2

ऊना       44.9      21.2

सोलन     36.4      18.0

नाहन      38.4       23.1

केलांग     22.6      7.0

कांगड़ा    39.2      21.3

बिलासपुर 43.0      21.5

हमीरपुर   40.6      21.6

चंबा       25.1       15.5

डलहौजी  37.7       20.0


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App