प्रवासियों ने लहूलुहान किया युवक

By: Jun 14th, 2019 12:05 am

रिवालसर—रिवालसर क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरस्वाण के रोपड़ी वार्ड में निजी मकान बनाने के कार्य मंे जुटे प्रवासी मजदूरों ने गांव के युवक पर डंडों और लोहे  की रॉड से हमला बोल दिया। इससे वह बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ  मामला दर्ज कर  छानबीन तेज कर दी है। जानकारी के अनुसार बरस्वान पंचायत के फतेपुर गांव में किसी बात को लेकर हुए आपसी विवाद में मकान बनाने के कार्य में लगे प्रवासी मजदूरों ने नीलमणि उर्फ  निक्कू पुत्र तोता राम गांव फतेपुर पर हमला बोल कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। इस मामले में तीनों आरोपी बिहार राज्य के बताए गए हैं। हमला करने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। पूर्व प्रधान प्रेम सागर गांव के ललित शर्मा, गगन, नरेश, मुलखराज, हेमंत, यादविंद्र, पद्मनाभ सहित समस्त गांववासियों ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा है कि आरोपियों की धर पकड़ करते हुए उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। पुलिस चौकी प्रभारी कर्ण सिंह ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App