प्रसिद्ध साहित्यकार मोलू राम ठाकुर का निधन

By: Jun 30th, 2019 12:05 am

कुल्लू।  हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध भाषाविद्, संस्कृति के विद्वान मोलू राम ठाकुर  के निधन पर हिमाचल प्रदेश के लेखकों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। शुक्रवार रात हृदय गति रुकने से मोलू राम ठाकुर का देहांत हो गया। कुल्लू के साहित्यकारों, लेखकों ने मोलू राम ठाकुर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। देव प्रस्थ साहित्य एवं कला संगम तथा साहित्य कला परिषद के अध्यक्ष डा. सूरत ठाकुर ने कहा कि मोलू राम ठाकुर अंतरराष्ट्रीय  स्तर के भाषाविद थे। वह देवप्रस्थ साहित्य कला संगम के अध्यक्ष भी थे। उनकी अध्यक्षता में देवप्रस्थ साहित्य कला संगम ने लामन, पश्चिमी हिमालय की नाग परंपरा तथा कुल्लू के सर सरोवर नामक पुस्तकें प्रकाशित की हैं। भाषा एवं संस्कृति विभाग के उपनिदेशक, हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी के सचिव रहते हुए उन्होंने हिमाचल की कला संस्कृति को नई ऊंचाई पर पहुंचाया। राष्ट्रीय साहित्य अकादमी से भाषा सम्मान से सम्मानित होने वाले वे पहले विद्वान थे। इस अवसर पर देवप्रस्थ साहित्य कला संगम कुल्लू, साहित्य कला परिषद के सभी सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। इस अवसर पर देवप्रस्थ साहित्य कला संगम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, तोबदन, कोषाधिकारी हीरा लाल ठाकुर, सत्यपाल भटनागर, भूमि सिंह, छेरिंग दोरजे साहित्य कला परिषद के उपाध्यक्ष देवेंद्र गौड, सुषमा गौड, महेश शर्मा, दीपक कुल्लवी, ऑथर्स गिल्ड ऑफ हिमाचल के प्रदेशाध्यक्ष जयदेव विद्रोही, कुलूत संस्कृति विकास मंच के संपादक हीरालाल ठाकुर, तेजराम नेगी ने मोलूराम ठाकुर के निधन को कुल्लू के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App