प्रियंका के नी-ब्रेस पर टिका फैन्स का ध्यान

By: Jun 13th, 2019 12:06 am

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मुंबई में हैं और शोनाली बोस की फिल्म दि स्काई इज़ पिंक से बालीवुड में कमबैक करने को बिलकुल तैयार हैं। पिछले दिनों फिल्म की रैप अप पार्टी हुई, जिसमें फिल्म की टीम के साथ प्रियंका भी शामिल हुईं। यह रैप अप पार्टी मुंबई में रखी गई थी, जहां प्रियंका सफेद शॉर्ट शर्ट ड्रेस में कमाल दिख रही थीं। हालांकि, प्रियंका के पैर पर बंधे काले नी ब्रेस पर सबकी निगाहें टिकी रहीं।  प्रियंका वाइट मिनी ड्रेस में काफी कूल दिख रही थीं, जिसके साथ उन्होंने यलो कलर का बूट पहन रखा था। उनके पूरे लुक में दो चीजें सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच रही थीं, जिसमें से एक था उनके पैरों पर बंधा ब्लैक ब्रेस और दूसरा उनका मंगलसूत्र। कम ही ऐसे मौके होते हैं, जब प्रियंका मंगलसूत्र में नजर आती हैं। यह इसलिए भी हो सकता है कि वह अपने डियर निक को मिस कर रही हों।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App