फिलफॉट फोरम ने निकाली भव्य शोभा यात्रा

By: Jun 9th, 2019 12:10 am

सोलन—स्वच्छता व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संदेश के साथ सोलन शहर में देश भर से आए कलाकारों द्वारा शोभा यात्रा प्रदर्शित की गई।  फिलफॉट फोरम संस्था द्वारा 33वीं राष्ट्र स्तर की सात दिवसीय नाट्य और नृत्य प्रतियोगिता अभिनय-2019 का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है। फोरम द्वारा भव्य शोभा यात्रा प्रदर्शित की गई। शोभा यात्रा को उपमंडल अधिकारी रोहित राठौर ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस शोभा यात्रा की शुरुआत सोलन की प्रतिष्ठित देवी शूलिनी माता मंदिर परिसर से हुई व चौक बाजार, गंज बाजार, पुराने बस स्टैंड सहित मालरोड होते  हुए ओल्ड डीसी चौंक तक पहुंची। इसके उपरांत मालरोड स्थित चिल्ड्रन पार्क में देश से आए विभिन्न कलाकार एकत्रित हुए। शोभा यात्रा के दौरान पारंपरिक वेशभूषाओं से सुसज्जित विभिन्न प्रदेशों से आए कलाकारों ने अपने राज्यों की संस्कृति से सभी को भारत के दर्शन करवाए। शहर वासियों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों का खूब आनंद उठाया। इस प्रतियोगिता में देशभर के 16 राज्यों की करीब 35 सांस्कृतिक दलों के 500 से भी अधिक कलाकार भाग ले रहे है। फिलफॉट फोरम के चेयरमैन विपुल गोयल ने बताया की यह आयोजन अखंडता में एकता  का जीवंत उदाहरण है।

पहली बार शास्त्रीय संगीत का आयोजन

फिलफोट फोरम के चेयरमैन विपुल गोयल ने बताया कि प्रतियोगिता में पहली बार पोस्टर मेंकिंग व शास्त्रीय संगीत के अंतर्गत वाद्य यंत्रों पर गायन व वादन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कलाकारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App