फेडरर को हराकर नडाल 12वीं बार फे्रंच ओपन फाइनल में 

By: Jun 8th, 2019 12:02 am

पेरिस। लाल बजरी के बादशाह कहे जाने वाले स्पेन के पुरुष टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने एक बार फिर क्ले कोर्ट पर पुरुषों में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को हरा दिया। यह दोनों साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में आमने-सामने थे, यहां नडाल बाजी मार ले गए। मौजूदा विजेता वर्ल्ड नंबर-2 नडाल ने वर्ल्ड नंबर-3 फेडरर को सीधे सेटों में 6-3, 6-4, 6-2 से मात दी। यह मैच दो घंटे 25 मिनट तक चला। इसी के साथ नडाल ने अपना 12वां फ्रेंच ओपन खिताब जीतने के लिए फाइनल में कदम रख लिया है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App