फ्री सफर पर केजरीवाल का विरोध, महिला ने पकड़ी शर्ट

By: Jun 9th, 2019 12:02 am

नई दिल्ली – लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अभी से विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट गए हैं और घर-घर जाकर जनता की परेशानियों का जायजा ले रहे हैं। इन्हीं सब के बीच केजरीवाल जब साउथ दिल्ली के लोगों का हाल लेने पहुंचे तो उन्हें अजीबो-गरीब स्थिति का सामना करना पड़ा। फ्री मेट्रो के सवाल पर केजरीवाल का लोगों ने विरोध किया और एक महिला ने केजरीवाल की शर्ट तक पकड़ ली। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इलाके की महिलाओं से हाल ही में दिल्ली मेट्रो और डीटीसी बसों के अंदर महिलाओ के फ्री सफर पर जनसंपर्क भी करते नजर आए। महिलाओं से अरविंद केजरीवाल ने पूछा कि अगर महिलाओं के लिए फ्री मेट्रो में सफर करना सरकार की यह योजना महिलाओं के लिए फायदेमंद है या नहीं। इस पर महिलाओं ने अच्छी प्रतिक्रिया दी, लेकिन मालवीय नगर इलाके में ही एक महिला ने केजरीवाल की शर्ट पर हाथ डाल दिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App