बद्दी में शपथ ग्रहण समारोह

By: Jun 17th, 2019 12:05 am

बद्दी—संयुक्त व्यापार मंडल हिमाचल प्रदेश द्वारा बद्दी में रविवार को संगठन का शपथ ग्रहण एवं व्यापारी महा सम्मेलन राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकरन तिवारी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश ठाकुर एवं प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा शोभा पुरी को शपथ दिलाई। इसके साथ ही प्रदेश के सभी जिलों से आए हुए समस्त जिला अध्यक्षों को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि हिमाचल प्रदेश के प्रभारी राघवेंद्र सिंह चंदेल व साथ ही विशेष अतिथि के तौर पर महासचिव प्रभारी पीके भाई उपस्थित रहे। उद्योगपति पंजाब लुधियाना के निवासी दिनेश महाजन को पंजाब का प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। कार्यक्रम को संगठन के राष्ट्रीय महासचिव राघवेेंद्र चंदेल प्रभारी हिमाचल ने संबोधित करते हुए बताया कि देश व प्रदेश में व्यापारियों की स्थिति अत्यंत दयनीय है उन्हें जीएसटी जैसी जटिल प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ा जिसकी वजह से व्यापारियों का व्यापार तबाह हो गया। रेहड़ी फड़ी, पटरी दुकानदार से लेकर सोने चांदी के व्यापारी अत्यंत गंभीर समस्या का सामना कर रहे हैं। व्यापारियों के लिए किसी भी प्रकार की कोई सुविधा केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा नहीं पहुंचाई जा रही है। हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में किसी भी पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो में संकल्प पत्रों में कहीं भी व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए कोई भी संकल्प नहीं लिया व व्यापारी उत्थान को लेकर या व्यापारी सुविधाओं को लेकर कहीं किसी प्रकार का जिक्र नहीं है। प्रदेश में बददी के इंडस्ट्रियल उद्योग क्षेत्र में कारखानों के पलायन के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा अनर्गल टैक्स वसूली के चलते बड़ी फैक्ट्रियां पलायन कर रही है। जिससे लोग बेरोजगार होकर आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकरन तिवारी ने बताया कि व्यापारियों के दर्द से ही संयुक्त व्यापार मंडल का जन्म हुआ है व दर्द से उपजा संगठन की परिभाषा भी दी। अपने संबोधन में राजकरन तिवारी ने बताया कि देश के 14 प्रदेशों में संगठन कार्यरत है, वहां के प्रदेशाध्यक्ष अपने प्रदेश की समस्याओं को स्थानीय प्रशासन शासन को अवगत कराते रहते हैं, साथ ही व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण अपने स्तर से कराते रहते हैं। कार्यक्रम में प्रदेश से हजारों व्यापारियों ने सहभागिता की अन्य प्रदेशों के पदाधिकारी व राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी सम्मलित हुए साथ ही कार्यक्रम में प्रदेश की कार्यकारिणी से प्रदेश उपाध्यक्ष लोकेश गुप्ता, भूपेंद्र भंडारी महासचिव भारद्वाज कोषाध्यक्ष प्रेम वर्मा मीडिया प्रभारी प्रदेश सचिव सुरेन्द्र ठाकुर, सुरेश मुख्य सलाहकार व कई अन्य नें संगठन की सदस्यता ग्रहण की। समारोह में महिला व्यापारियों ने भी भारी संख्या में उपस्थित दर्ज करवाई।

संजीव संयुक्त व्यापार मंडल बद्दी के अध्यक्ष

समारोह के दौरान बद्दी के संजीव कौशल ने संयुक्त व्यापार मंडल बद्दी के अध्यक्ष की शपथ ग्रहण की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है उसे वह पूरी ईर्मानदारी व कर्त्तव्यनिष्ठा से निभाएंगे। इस मौके पर बद्दी के व्यापारियों में संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव प्रवीण कौशल, महेश कौशल, राजेश गोयल, राजेंद्र मित्तल, सुभाष गर्ग, अमित वर्मा, मदन लाल, माम चंद, राजेश मित्तल, प्रदीप गर्ग, सुरेंद्र चीका समेत अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App