बर्लिन में योग के साथ बीयर का आनंद

By: Jun 4th, 2019 12:02 am

शराब पीना आपके लिए हमेशा ही बुरा होता है, लेकिन कई बार इससे आपको फायदे भी होते हैं। लेकिन अगर आप बीयर के साथ योगा करते हैं तो आपको कई लाभ मिलते हैं। ऐसे ही योग के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में आप जानते नहीं होंगे और जानकर हैरान रह जाएंगे। आपको बीयर योगा के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि आजकल एक ट्रेंड बनता जा रहा है। आपको सुनकर इसके बारे में जरूर अटपटा लग रहा होगा। दरअसल, इसका ट्रेंड काफी बढ़ता जा रहा है। अब इसमें आपको करना क्या है ये भी जान लें। इस योगा में आपको पहले थोड़ी सी बियर पीनी होती है। ताकि आप अपने मन को शांत कर सकें और फिर हर योगासन के अभ्यास के बाद एक घूंट बियर पीनी होती है, बियर योगा के दौरान आपको बियर पीने के अलावा बियर का गिलास सर पर रख कर उसे बैलेंस भी करना होता है। यानी ये दिमाग को शांत करने के लिए एक अनोखा तरीका है, जिससे आपको भी लाभ मिल सकता है। आपको बता दें, बीयर योगा की शुरुआत जर्मनी के बर्लिन शहर से हुई और अब इसे आस्ट्रेलिया और अमरीका के लोग भी काफी पसंद कर रहे हैं। आज के समय में यदि कोई सबसे बड़ी समस्या है तो वो है मोटापा, जिससे हर कोई परेशान है। ऐसे में बियर योगा उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो मोटापे का शिकार हैं और जिन्हें बियर की लत है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App