बसोधन में रीछ ने नोची महिला

By: Jun 24th, 2019 12:05 am

चंबा—बसोधन पंचायत में रीछ ने महिला पर हमला कर बुरी तरह नोंच खाया। रीछ के हमले में महिला के कंधे व टांग में घाव आए हैं। रीछ के हमले में घायल महिला को उपचार के लिए मेडिकल कालेज चंबा में भरती करवाया गया। जहां महिला की हालत में फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने घायल महिला के ब्यान दर्ज करने की प्रक्त्रिया निपटाने के साथ रोजनामचे में इत्ल्ला रपट डाल दी है। घायल महिला को वन विभाग की ओर से अभी तक कोई राहत राशि नहीं मिल पाई है। जानकारी के अनुसार घराण बेही गांव की हिंबो देवी व एक अन्य महिला गांव के नजदीक के जंगल में पशु चराने गई हुई थी। इसी दौरान अचानक रीछ ने हिंबो देवी पर हमला बोल दिया। हिंबो देवी की जान को आफत में पडता देख मौके पर मौजूद महिला ने तुरंत मदद के लिए चीखना चिल्लाना आरंभ कर दिया। महिला के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहंुचे ग्रामीणों को देख रीछ मौके से भाग गया। बाद में परिजनों ने रीछ के हमले में घायल महिला को उठाकर उपचार के लिए मेडिकल कालेज पहंुचाया। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद एडमिट कर लिया गया है। इसी बीच ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग को भी दे दी है। बहरहाल, बसोधन पंचायत में रीछ ने एक महिला पर हमला कर कंधे व टांग पर दांत गडाकर जख्मी कर दिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App