बारिश के बाद चंबा का पारा लुढ़का

By: Jun 19th, 2019 12:05 am

चंबा —पिछले तीन चार दिनों से ऊंचाई एवं माध्यम ऊंचाई भरे क्षेत्रों के साथ चंबा के कई इलाकों मेें हो रही मुसलाधार बारिश के बाद तापमान मंे भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। जिससे प्रचंड गर्मी से परेशान लोग भी सुकून भर पल बिता रहे हैं। वहीं तपते मैदानी क्षेत्रों से राहत भरे पल बिताने के लिए पहाड़ों में पहुंचे सैलानी भी ठंडक भरे मौसम का आनंद उठा रहे हैं। गर्मी के दिनों में जंगलों में लग रही आग की बजह से वातावरण में चारों फैली धुंध भी बारिश होने केे बाद छंट गई है, जिससे अब वातावरण में भी हरियाली नजर आने लगी है। उधर बारिश के बाद चंबा के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को दिन के समय चंबा का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के करीब रिकार्ड किया गया है। वहीं मंगलवार को चंबा सहित इसके अन्य क्षेत्रों में सुबह के समय मौसम साफ रहने से धूप खिली। मौसम विशेषज्ञों की माने तो बुधवार को भी चंबा सहित इसके अन्य क्षेत्रों में बारिश के साथ ठंडी हवाएं चलने की संभावना है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App