बारिश…गर्मी से मिली राहत

ऊना का पारा 45 से 40 डिग्री पहुंचा; मौसम हुआ कूल-कूल, किसानों के चेहरे खिले

ऊना -जिला में पड़ रही प्रचंड गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली है। एक ओर जहां गर्मी ने जिला में पिछले कई सालों के रिकार्ड तोड़ दिए हैं। वहीं, बुधवार को सुबह के समय हुई बारिश से लोगों को प्रचंड गर्मी से कुछ राहत मिली है। गर्मी का तापमान बुधवार को कम होकर 40.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले गर्मी का तापमान इस साल 45 डिग्री पार कर चुका है। इससे लोगों को समस्या झेलनी पड़ रही है। बता दें कि जिला में गर्मी विकराल रूप धारण कर चुकी है, लेकिन हलकी बारिश ने लोगों की समस्या कुछ कम की है। प्रचंड गर्मी से जहां बाजारों में सुनसानी छाई रहती थी। वहीं, इस दिन बाजार में दिन के समय भी लोगों की आवाजाही रही। उधर, कृषि विभाग की मानंे तो मक्की की बिजाई के लिए बारिश उपयुक्त नहीं है। बिजाई के लिए किसानों को इंतजार करना होगा। उपयुक्त बारिश होने के बाद ही किसान बिजाई करंे। बता दें कि ऊना जिला में प्रचंड गर्मी अपना रौद्र रूप दिखा रही है। एक तरह से गर्मी ने लोगों का भी जीना दुश्वार कर दिया है। अब तक इस साल जिला भर में गर्मी का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पार कर चुका है। खासकर स्कूली बच्चों को भी काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। उधर, मौसम अधिकारी विनोद कुमार ने कहा कि बारिश के चलते गर्मी के तापमान में कमी आई है। वहीं, कृषि उप निदेशक सुरेश कुमार ने कहा कि अभी तक बारिश मक्की की बिजाई के लिए उपयुक्त नहीं है। कम बारिश हुई है। इसके चलते किसान अभी मक्की की बिजाई के लिए थोड़ा इंतजार करें।