बारिश से गर्मी का गियर डाउन

शिमला —मौसम में आई करवट जनता के लिए भीषण गर्मी से राहत लेकर आई है। शिमला मेंं दोपहर बाद ठंडी हवाओं के साथ गर्जन के बीच हल्की बारिश हुई। हल्की बारिश होने से शिमला के तापमान में गिरावट आई है। तापमान में गिरावट आने के बाद जनता ने प्रचंड गर्मी से राहत ली है। हालांकि शिमला में दोपहर तक मौसम साफ बना रहा और जिला शिमला के अधिकांश क्षेत्रों में दोपहर तक तेज धूप खिली रही। ऐसे मंे दोपहर तक गर्मी ने जनता के खूब पसीने छुडाए। मगर दोपहर बाद मौसम मेंं आई करवट से जनता ने गर्मी से काफी हद तक की राहत ली। शिमला में सोमवार को भी दिन की शुरूआत तेज धूप खिलने के साथ हुई। जिला के अधिकांश क्षेत्रों मेंं दोपहर तक मौसम साफ बना रहा। इस दौरान गर्मी ने जनता को जमकर झुलसाया, लेकिन शिमला में दोपहर बाद आसमान में काले बादल घिरने शुरू हो गए थे। वहीं, शिमला में दोपहर बाद ठंडी हवाएं भी चलीं। इसी बीच शिमला में गर्जन के साथ बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश होने से शिमला के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है।  तापमान में गिरावट आने के बाद शिमला मंे जनता को सुहावने मौसम का लुत्फ उठाते हुए देखा गया। जिला शिमला के ऊपरी क्षेत्रों में बीते 24 घटों के दौरान बारिश रिकॉर्ड की गई है। जुब्बल में पांच मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। शिमला का न्यूनतम तापमान लुढककर 16 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग की मानें तो जिला शिमला मेंं आगामी दिनों के दौरान भी मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है।

तापमान गिरता रहेगा

जिला शिमला में 19 जून तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है, जबकि जिला शिमला में 20 जून से फिर मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग की मानंे तो जिला शिमला में 23 जून तक मौसम साफ रहेगा। इस दौैरान तापमान में और गिरावट आ सकती है।