बीरबल इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष

By: Jun 15th, 2019 12:02 am

पंचकूला। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ओम प्रकाश चौटाला ने पार्टी के पुनर्गठन का सिलसिला जारी रखते हुए बीरबल दास ढालिया आईएएस (सेवानिवृत्त) को पार्टी का हरियाणा प्रदेश इकाई का प्रदेशाध्यक्ष बनाने की घोषणा की है। बीरबल दास ढालिया सेवानिवृत्त होने के बाद से पार्टी के साथ जुड़े हैं। पुरानी राष्ट्रीय कमेटी में वे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का कार्य संभाले हुए थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App