बुलेट पटाखा बाइक… 28 के काटे चालान

By: Jun 14th, 2019 12:02 am

ऊना। ऊना पुलिस ने पटाखा बुलेट बाइक चालकों के खिलाफ पुलिस प्रशासन की ओर से सख्त रवैया अपनाया गया है। नियमों की अवहेलना करने वाले इस तरह के बिगड़ैल वाहन चालकों को पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस प्रशासन की ओर से चलाए गए विशेष अभियान के तहत दूसरे दिन 28 वाहन चालकों के चालान किए गए हैं। अब तक पुलिस प्रशासन की ओर से दो दिनों के भीतर 43 चालान किए जा चुके हैं। वहीं, आगामी दिनों में पुलिस प्रशासन का यह अभियान जारी रहेगा। पुलिस प्रशासन की ओर से पटाखा बुलेट बाइक चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया है। इसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष टीम का गठन भी किया गया है। जगह-जगह इस तरह के बिगड़ैल वाहन चालकों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस टीम द्वारा दबिश दी जा रही है, ताकि यह वाहन चालक अब अपनी मनमानी न कर सकें। वहीं, भविष्य में इन वाहन चालकों पर पुलिस की ओर से तो और सख्त रवैया बनाया जाएगा। हालांकि इससे पहले भी पुलिस प्रशासन की ओर से अभियान चलाए गए हैं, लेकिन उसके बावजूद भी इन बिगड़ैल वाहन चालकों पर पूरी तरह से शिकंजा नहीं कसा गया है। इसके चलते अभी भी इस तरह के कई वाहन चालक ऐसे हैं जो यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। अब इन वाहन चालकों पर शिकंजा कसने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। इसके चलते इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उधर, इस बारे में पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा ने बताया कि नियमों की अवहेलना सहन नहीं होगी। उन्होंने कहा कि इस तरह के वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया गया है।  

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App