बौंगता स्कूल कबड्डी चैंपियन

By: Jun 26th, 2019 12:05 am

गरली —राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थिल्ल  स्कूल में 21 से 24 जून तक आयोजित चार दिवसीय अंडर 14  देहरा जोन की खेलों का विधिवत ढंग से समापन हो गया। स्कूल प्रधानाचार्य पवन कुमार की अध्याक्षता में आयोजित हुए इस महाकुुंभ खेल समारोह में बतौर चीफ गेस्ट स्थानीय पंचायत प्रधान तीर्थी सिंह ने शिरकत की। इस खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय हाई स्कूल बौंगता के लड़कों ने स्कूलों को पछाड़ते हुए कबड्डी गेम पर अपना कब्जा जमाते हुए चैंपियन का खिताब अपने नाम किया है, जबकि धाटी स्कूल उपविजेता बना। वालीबाल में मूहल विजेता व धाटी स्कूल उपविजेता रहा। खो-खो में लगडू स्कूल ने नाहलियां स्कूल को हराकर पहला स्थान हासिल किया। बैडमिंटन मे नाहलियां स्कूल विजेता व बौंगता स्कूल उपविजेता व शतरंज में सुराणी स्कूल विजेता व ज्वालामुखी स्कूल उपविजेता रहा। लड़कियों में वालीबाल प्रतियोगिता महादेव स्कूल विजेता व डोला खरयाना उपविजेता, जबकि कबड्डी में थिल्ल स्कूल की लड़कियों ने नौहशरा स्कूल को हराकर पहला स्थान हासिल किया, तो वहीं बैडमिंटन में  डीपीएस स्कूल खबली की लड़कियां ने गर्ल्ज स्कूल ज्वालामुखी को हराकर कर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया है। शंतरज में सुराणी स्कूल की लड़कियां विजेता व  गुंबर स्कूल की लडकियां उपविजेता रही। कार्यक्रम में बतौर चीफ  गेस्ट पहुंचे पंचायत प्रधान तीर्थी सिंह ने होनहार खिलाड़ी बच्चों को इपाम बाटंते हुऐ प्रधानाचार्य पवन कुमार को टूर्नामेंट  सफल बनाने के लिए स्थानीय जनता व प्रतिभागियों का धन्यवाद किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App