ब्राजील में तेज बारिश ने ली सात की जान

By: Jun 16th, 2019 12:01 am

रियो डि जिनेरियो। ब्राजील के पर्नाम्बुको में भारी बारिश के कारण सात लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लापता है। दमकलकर्मियो ने यह जानकारी दी। पांच लोगों की भू-स्खलन के कारण मौत हुई है। रेसिफे के बाहरी इलाके केमरगिबे शहर में चार घर भू-स्खलन के कारण दब गए। कैमरगिबे से दो बच्चों के लापता होने की रिपोर्ट है, जबकि एक 20 वर्षीय व्यक्ति नाहते समय नदी बहाव में बह गया।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App