भूस्खलन से महिला मजदूर की मौत

By: Jun 9th, 2019 5:28 pm

चंबा – हिमाचल प्रदेश के चंबा शहर के निकट एक गांव में आज एक महिला मजदूर की भूस्खलन के बाद मलबे में दबने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शहर के साथ लगती ग्राम पंचायत सिढकुुंड के त्रिपर गांव में महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था जहां तिलको कार्यरत थी। उनके साथ पति रविंद्र व अन्य
कुछ मजदूर भी कार्यरत थे। इस दौरान अचानक पहाड़ी से भूस्खलन हुआ और वह मलबे के नीचे दब गईं। तिलोका को चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसपी चंबा डॉ मोनिका ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है तथा जांच जारी है। 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App