भेड़ों पर टूटा तेंदुआ…युवक ने भागकर बचाई जान

By: Jun 3rd, 2019 12:05 am

भोरंज—उपमंडल भोरंज के फगलोट में बकरी को तेंदुए ने शिकार बनाया है। इससे गरीब परिवार का नुकसान हो गया है। जानकारी के अनुसार नरेश कुमार गांव फगलोट डाकघर चंदरुही अपने खेतों के नजदीक नाले में पांच भेड़ों को चराने ले गया था। घात लगाए तेंदुए ने अचानक हमला बोल दिया। तेंदुए को देखकर नरेश डर गया तथा वहां से भाग गया। पड़ोसियों को तेंदुए के हमले की सूचना दी। लोगों ने जब तक शोर किया तब तक तेंदुए ने एक भेड़ को मार दिया था तथा दो को गभीर घायल कर दिया। एक भेड़ को 32 टांके लगे हुए हैं। एक थोड़ी ठीक है और एक लापता है। नरेश ने इसकी सूचना वन विभाग को दे दी है। नरेश का तेंदुए के हमले से लगभग 35 हजार का नुकसान हुआ है। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों ने बताया की क्षेत्र में यह तीसरी घटना है। ग्रामीणों ने बताया के इससे पूर्व भी तेंदुआ एक गाय को घायल कर चुका है। समय रहते वन विभाग ने कुछ नहीं किया तो कोई बड़ी घटना को भी तेंदुआ अंजाम दे सकता है। लोगों में उपप्रधान ककड़ जंय सिंह, रूप चंद, प्रेम चंद, पृथ्थि चंद, रोशन लाल, सूदू राम, राजकुमार, रमेश, अनिल, धर्म चंद, टेक चंद, श्याम, मनोज, बलवीर, अरविंद, यशवंत, रमित, राजू, पवन, राजेश, राकेश, जोगिंद्र इत्यादि ने शीघ्र तेंदुए को पकड़ने और पीडि़त परिवार को मुआवजे की मांग की है। इस संदर्भ मंे वन खंड अधिकारी जगत राम ने बताया कि मौके पर वन विभाग के कर्मचारी को मौका देखने भेज दिया है। मौका देखकर रिपोर्ट के अनुसार वन विभाग से सहायता दी जाएगी। क्षेत्र में पिंजरे लगा दिए  जाएंगे लोग भी एहतियात बरतें।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App