मटौर में ‘जुनून डांस का’ का ऑडिशन 22 जून को

By: Jun 6th, 2019 12:02 am

मटौर -‘दिव्य हिमाचल’ के  डीएचडी के मंच से निकले कांगड़ा डांसर अकादमी के कोरियोग्राफ्र अनिल कुमार अपनी मेहनत और लगन से आज-कल यूट्यूब व सोशल मीडिया  पर काफी नाम कमा रहे हैं। वह अब तक अपनी डांस अकादमी में  500 से ज्यादा बच्चों को डांस के गुर सीखा बैठे हैं । अभी  हाल  में   एक  मेगा शो करवा  रहे  हैं ‘ जुनून डांस का ’ जो कि 14 जुलाई को स्कॉलर इंटरनेशनल स्कूल मटौर में होगा। मंच को सफल बनाने में सन्नी सूद पपरोला से अहम भूमिका रहेगी। इस शो में  टॉप 50 बच्चों  को मेगा शो  के लिए चयनित किया  जाएगा, जिसमें चार कैटेगरी  ऐज गु्रप  बनाए गए हैं।   3-7, 8-13, 14-20 व 21 से ऊपर हर कैटेगरी में फर्स्ट, सेकेंड व  थर्ड चयनित होगा।  टॉप 50 में  मेगा शो को अपने नाम करने वाले को मेगा अवार्ड और  कैश प्राइज से सम्मानित किया जाएगा।  अनिल चाहते हंै कि डांस का क्षेत्र आज बहुत बदल रहा है। बस  बच्चों को सही मंच मिलने की जरूरत है । अनिल का इस मंच से यही प्रयास रहेगा।  टॉप  50 को  चयनित  करने  के लिए 22 जून  को स्कॉलर्स  इंटरनेशनल स्कूल  में  ऑडिशन  लिया जा रहा  है ।  जुनून  डांस  के मंच  को  सफल बनाने  में कांगड़ा  से शिवाली, नगरोटा सूरियां से नितिन और  कुल्लू से दीप लाल की अहम भूमिका है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App