मनाली में जल्द तैयार करो रोहतांग टनल

By: Jun 7th, 2019 12:10 am

7मनाली—लोगों को रोहतांग टनल की सुविधा मिल सकेगी, क्योंकि डीजी बीआरओ ने काम जल्द पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। डीजी ने बीआरओ के अधिकारियों सहित स्ट्रॉबेग, एफकॉन और स्मेक कंपनी के अधिकारियों संग बैठक आयोजित की और सभी हालात से अवगत हुए। रोहतांग सुरंग के चल रहे कार्य पर उन्होंने संतुष्टि जताई और अधिकारियों का हौंसला भी बढ़ाया। डीजी ने इस दौरान सुरंग के बीच से हो रहे सेरी नाले के पानी के हिसाब का भी जायजा लिया और अधिकारियों संग इस विषय मंे विस्तृत बात की। डीजी ने कार्य पर संतुष्टि जताई और अधिक गति से कार्य करने की बात कही ताकि समय पर सुरंग देश को समर्पित कर दी जाए।  बीआरओ रोहतांग सुरंग परियोजना के चीफ  इंजीनियर चंद्र राणा ने रोहतांग सुरंग में चल रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रोहतांग सुरंग का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। सामरिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण सुरंग समय पर देश को समर्पित कर दी जाएगी। श्री राणा ने बताया कि सुरंग के फनिशिंग कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि  सुरंग के दोनों छोर जोड़ने के बाद फनिशिंग का कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि आपात स्थिति में लाहुल के लोगों को आने-जाने की सुविधा भी प्रदान करवाई गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App