मस्जिद में हमला पांच की जान गई

By: Jun 9th, 2019 12:02 am

अदन – यमन के सरकारी नियंत्रण वाले दक्षिणी प्रांत धालिया में एक मस्जिद पर अज्ञात बंदूकधारियों के सशस्त्र हमले में कम से कम पांच लोग मारे गए। सूत्रों के अनुसार माना जा रहा है कि चरमपंथी बंदूकधारियों का एक समूह धलिया प्रांत के अजारीक जिला में एक मस्जिद पर हमला किया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि हमले में घायल लोगों में एक प्रमुख सामाजिक व्यक्ति शामिल था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App