महेंद्रगढ़-भिवानी चरखी दादरी जिलों में सेना भर्ती 20 से

By: Jun 30th, 2019 12:01 am

चंडीगढ़ – हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, भिवानी और चरखी दादरी जिलों में 20 से 30 जुलाई तक सेना के लिए खुली भर्ती का आयोजन किया जाएगा।  सेना भर्ती कार्यालय के प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक उम्मीदवारों को भर्ती के लिए रैली मैदान में मैट्रिक या दस जमा दो के मूल प्रमाण पत्र, हरियाणा निवास प्रमाण पत्र की प्रति, जाति और चरित्र प्रमाण पत्र तथा खेल प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य है। एनसीसी में रहे उम्मीदवारों को मूल प्रमाण साथ लेकर आना होगा। इसके अलावा सैनिक, भूतपूर्व सैनिक या विधवाओं के पुत्र मूल रिलेशन प्रमाण पत्र जरूर साथ में लेकर आएं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App