मां शूलिनी सेवा दल ने तीन कन्याओं का करवाया विवाह

By: Jun 17th, 2019 12:10 am

सोलन। मां शूलिनी सेवा दल की ओर से रविवार को जरूरतमंद तीन कन्याओं का विवाह समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूरी विधि-विधान के साथ तीनों जोडि़यों की विवाह रस्में निभाई गई। इसमें गांव चेवा की खेमी देवी का विवाह धर्मपुर के रमेश कुमार, सोलन की सुषमा का विवश सोलन के ही मनीष कुमार और नारग की पूनम का विवाह औयली के गोलडी के साथ संपन्न हुआ। सेवादल के सदस्यों ने वर्ष 2014 में गरीब व जरूरतमंद कन्याओं के विवाह का जो बीड़ा उठाया था, उसमें न केवल सेवादल के सदस्यों बल्कि अन्य लोगों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। सेवादल के प्रधान सुशील चौधरी ने बताया कि सेवादल की ओर से 12 गरीब कन्याओं का विवाह करवाया जा चुका है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App