मानपुरा में मनाया संत कबीर प्रकाशोत्सव

By: Jun 18th, 2019 12:05 am

बीबीएन—कबीर पंथी समाज सुधार सभा द्वारा दून विधानसभा क्षेत्र के मानपुरा में संत कबीर के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में एक राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डा. राजीव सहजल ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की, जबकि दून विधायक परमजीत सिंह पम्मी व जलप्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह सैणी ने समारोह की अध्यक्षता की। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. राजीव सहजल का क्षेत्रवासियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया और सम्मेलन में शिरकत करने के लिए आभार जताया। दून विधानसभा क्षेत्र के मानपुरा में आयोजित इस सम्मेलन के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए डा. सहजल ने कहा के परम संत कबीर जी महाराज अपने समय के न केवल एक पूर्ण संत सतगुरु थे बल्कि वह एक बहुत बड़े समाज सुधारक तथा मार्गदर्शक भी थे, जिन्होंने समूची मानव जाति को धर्म व जाति की भावना से ऊपर उठकर आपसी प्यार, मेल-मिलाप तथा भाईचारे की भावना से जीवन जीने का संदेश दिया। उन्होंने कहा संत कबीर जी का संदेश आज भी मानव जीवन के लिए प्रासंगिक है तथा हम सब को चाहिए कि हम उनके संदेश तथा उपदेश को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं तथा को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास की बुलंदियों को छू रही है तथा इस विशेष क्षेत्र की विकास संबंधी सभी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाएगा, और उन्हें चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम में सबसे पहले कबीर पंथी समाज सुधार के प्रदेशाध्यक्ष डाक्टर जगदीश चंद द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया तथा अपनी मांगें रखीं। डाक्टर जगदीश ने बताया कि कबीर पंथी समाज सुधार सभा प्रदेश में अनुसूचित जाति-जनजाति तथा पिछड़ा वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए अनेक महत्त्वपूर्ण कार्य कर रही है तथा आज का कार्यक्रम प्रदेश में चल रही विभिन्न सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन तथा सुधार के लिए समर्पित है। कार्यक्रम में दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक परमजीत सिंह पम्मी तथा हिमाचल प्रदेश राज्य जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह सैणी ने भी अपने विचार रखे। विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने इस अवसर पर मानपुरा स्थित संत कबीर मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए दो लाख 51 हजार रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, हिमाचल प्रदेश राज्य जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह सैणी, जिला परिषद सदस्य सुमन लता, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य डा. श्री कांत शर्मा, कैप्टन डीआर चंदेल, दून भाजपा मंडल के अध्यक्ष बलवीर ठाकुर, गुर्जर सभा के प्रतिनिधि भगवान दास, नगर परिषद बद्दी के अध्यक्ष नरेंद्र दीपा, राजपूत सभा के प्रतिनिधि ईश्वर सिंह, प्रधान ग्राम पंचायत मानपुरा कुलदीप कौर, पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष बलविंद्र ठाकुर, सुभाष शर्मा, जगतार हीरा, कुलदीप कौर, माया देवी, अमर चंद खटाना, जिया लाल, संदीप चौधरी, प्रदीप टीन्नु, सुरजन सैणी, केवल सिंह, मस्तराम, प्रीतम सैणी, रणविजय ठाकुर, डा. काला, पद्म मेहता, धर्मपाल, रघुवीर चंद ,चरण दास तथा कबीर पंथी समाज सुधार सभा के विभिन्न जिलों के प्रतिनिधि सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App