मानसून की रफ्तार धीमी

By: Jun 15th, 2019 12:02 am

मुंबई -वायु चक्रवात ओमान की ओर मुड़ चुका है, लेकिन इसके कारण दक्षिण-पश्चिम मानसून की गति पर असर पड़ा है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून को मुंबई पहुंचने में एक हफ्ता और लग सकता है। हालांकि, पिछले 24 घंटे से मुंबई में प्री-मानसून बारिश हो रही है। यह बारिश शनिवार को भी जारी रह सकती है। इस बार केरल में मानसून एक हफ्ते देरी के बाद 8 जून को पहुंचा था। मुंबई में 10 जून तक पहुंचने वाला मानसून पहले ही एक हफ्ता लेट है। अब यह 24-25 जून तक मुंबई पहुंचेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को मुंबई के सांता क्रूज इलाके में रिकार्ड 0.3 मिमी. प्री-मानसून बारिश दर्ज की गई, जबकि कोलाबा में 6.0 मिमी. बारिश हुई। इससे शहर के तापमान में कमी आई। मानसून के आने तक इस तरह की रिमझिम बारिश होती रहेगी। स्काईमेट के मुताबिक दक्षिणी-दक्षिणपश्चिमी क्षेत्रों में अगले 24 घंटों में 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने के लिए कहा गया है। मुंबई में उच्च ज्वार का अलर्ट है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App