मारपीट करने वालों पर मांगी कार्रवाई

By: Jun 18th, 2019 12:05 am

मैहला —घर में घुंस कर मारपीर करने वाले व्यक्ति के खिलाफ आज दिन तक कर्रवाई न होने पर परिवार के सदस्यों में पुलिस प्रशासन के प्रति रोष फैला हुआ है। मामला सुनारा पंचायत के सकल गांव हैं। करीब दस दिन पहले प्रेम लाल पुत्र देविया राम घर पर अकेला रह रहा था। इसी दौरान पड़ोसी ने उन्हें घर पर अकेला देख कर उनके साथ मारपीट की। जिससे प्रेम लाल को गहरी चोटें आई। ओर वह आधा घंटा बेहोश पड़ा रहा। होश आने पर प्रेम लाल अपनी बेटी के घर चला गया। प्रेम लाल का बेटा होली नामक जगह पर काम करता है। जब रात 10 बज लड़के को इस घटना का पता चला। तो उसने 108 की मदद लेना चाही पर मार्ग खराब होने के कारण एम्बुलेंस नहीं पहुंच पाई। दूसरे दिन सुबह उन्होंने बाप को मैडिकल कॉलेज लाया। साथ ही सदर चंबा मंे मारपीट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। लेकिन अभी तक मारपीट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पाई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मारपीट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने की मांग उठाई है। उधर सदर थाना चंबा प्रभारी प्रशांत ठाकुर का कहना है कि केस पुलिस चोकी गैहरा का होने के  चलते वहां भेज दिया है जल्द आरोपी के खिलाफ जल्द कर्रवाई की जाएगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App