मासूम से दरिंदगी पर लगेगा नपुंसक बनाने वाला इंजेक्शन

By: Jun 13th, 2019 12:03 am

अमरीका के अल्बामा में रेपिस्टों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

वाशिंगटन – अमरीका के राज्य अल्बामा में अब रेप के खिलाफ सख्त कार्रवाही की जाएगी। इस राज्य में यौन शोषण करने वाले दोषी को नपुंसक बनाने वाला इंजेक्शन लगाया जाएगा। अल्बामा के गर्वनर काय इवे ने इस लॉ पर दस्तखत किए। ‘केमिकल कैस्ट्रेशन’ विधेयक में 13 साल से कम उम्र के बच्चों के खिलाफ यौन शोषण के दोषियों को नपुंसक बनाने का प्रावधान है। इस विधेयक के मुताबिक, नपुंसक बनाने के इंजेक्शन या दवा दी जा सकती है। खबर के मुताबिक, जो दोषी पाया जाता है उसे खुद ही दवा खरीदनी होगी। आरोपी को दवा कितनी मात्रा में और कब देनी है, इसका फैसला सिर्फ जज ही करेंगे। अल्बामा की दोनों सदनों में यह विधेयक पेश किया गया है। यह विधेयक उन लोगों पर लागू होता है जो पहली सितंबर, 2019 के बाद अपना अपराध स्वीकार करेंगे। यह इंजेक्शन टेस्टोस्टेरोन पैदा होने से रोकेगा। अपराधियों को जेल से पैरोल देने से पहले दवा प्राप्त करनी होगी। जज फैसला करेंगे कि मेडिकेशन को कब रोकना है। जो दोषी इंजेक्शन लेने से मना कर देगा उसे जेल से नहीं छोड़ा जाएगा। अल्बामा के अलावा यूएस के सात राज्य ऐसे हैं, जहां केमिकल कैस्ट्रेशन का इस्तेमाल होता है। लूसिआना और फ्लोरिडा में भी ये प्रावधान है। बता दें, नपुंसक बनाने की सजा दक्षिण कोरिया और इंडोनेशिया में भी दी जाती हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App