मोदी सरकार के हाथ देश की बागड़ोर संभालने पर चुवाड़ी में फोडे़ पटाखे

By: Jun 1st, 2019 12:11 am

चुवाड़ी—प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूसरी बार देश की बागड़ोर संभालने की खुशी में उपमंडल मुख्यालय में भटियात भाजपा ने पटाखे फोड़ने के साथ हालवा बांट कर दिवाली मनाई। इस मौके पर भाजपा विधायक विक्रम सिंह जरयाल ने हलवा बांट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शपथ समारोह धूमधाम से मनाया। इस दौरान भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के और भारत माता के नारे भी लगाए। भाजपा विधायक विक्त्रम सिंह जरयाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। इस अवसर पर भटियात भाजपा मडल महामंत्री दिव्यचक्षु, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अनिक गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुशील रतडा, उपाध्यक्ष राजपाल, नगर पंचायत अध्यक्ष विकास वर्मा, मीडिया प्रभारी अंशुल सूर्यवंशी, त्रिबिज और पूर्व तुरकडा पंचायत विजय सिंह सहित अन्य भाजपाई मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App