मौसम पूर्वानुमान में सुधार को दो सुपर कम्प्यूटर खरीदेगी सरकार

By: Jun 10th, 2019 12:02 am

नई दिल्ली – देश में मौसम पूर्वानुमान में सुधार लाने के उद्देश्य से सरकार दो और सुपर कम्प्यूटर खरीदेगी, जिनकी संयुक्त कम्प्यूटिंग क्षमता मौजूदा क्षमता से आठ गुना अधिक होगी। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम. राजीवन ने कहा कि लगभग 1,500 करोड़ रुपए की लागत से 80 पेटाफ्लॉप्स की संयुक्त कुल कम्प्यूटिंग गति वाले इन सुपर कम्प्यूटरों को खरीदने के लिए योजना शुरू कर दी गई है। वर्तमान समय में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में दो सुपर कम्प्यूटर हैं। इनमें से एक नेशनल सेंटर फॉर मीडियम रेंज वेदर फोरकास्ट (एनसीएमआरडब्ल्यूएफ), नोएडा में और दूसरा इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मीटिरोलॉजी, पुणे में है जिनकी संयुक्त क्षमता 10 पेटाफ्लॉप्स की है। सचिव ने कहा कि केंद्रीय विज्ञान मंत्री हर्षवर्द्धन को पिछले सप्ताह दूसरी बार मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद इस बारे में जानकारी दी गई थी। राजीवन ने बताया कि नए सुपर कम्प्यूटरों को मंत्रालय के दो मौजूदा संस्थानों में स्थापित किया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App