यमुनानगर पहुंचे केंद्रीय जल मंत्री कटारिया         

By: Jun 5th, 2019 12:02 am

चंडीगढ़ – केंद्रीय जल शक्ति और सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जल शक्ति का नया मंत्रालय सौंपा है और वे विश्वास दिलाते हैं कि वे इस चुनौती पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शीघ्र ही पूरे देश में जल से नल योजना शुरू की जाएगी। कटारिया मंत्री बनने के बाद पहली बार यमुनानगर पहुंचे। उन्होंने जिला सचिवालय में जिला अधिकारियों से बातचीत की और जन हित में बेहतर कार्य करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के स्पीकर कंवर पाल, यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा और नगर निगम के मेयर मदन चौहान सहित अन्य सभी विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे। जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि अंबाला लोकसभा क्षेत्र के लोगों का सौभाग्य है कि उनके सांसद को जल शक्ति और सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण जैसे महत्त्वपूर्ण मंत्रालय मिले हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App