युद्ध स्मारक गये राजनाथ, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

By: Jun 1st, 2019 10:11 am
युद्ध स्मारक गये राजनाथ, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली  – नव नियुक्त रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज सुबह राष्ट्रीय युद्ध स्मारकर जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।श्री राजनाथ को आज अपराह्न में रक्षा मंत्री का कार्यभार संभालना है। इसके पहले वह सुबह आठ बजे इंडिया गेट के निकट बने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचे और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उनके साथ तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए पुष्प अर्पित किये। इसके बाद श्री सिंह ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में शहीदों की विभिन्न दीर्घाओं को देखा और अधिकारियों के साथ युद्ध स्मारक से संबंधित विषयों पर बातचीत की। श्री सिंह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की पिछली सरकार में गृह मंत्री थे और नयी सरकार में उन्हें रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गयी है। वह उत्तर प्रदेश की लखनऊ संसदीय सीट से चुनाव जीत कर संसद पहुंचे हैं।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App