राजीव महर्षि विश्व स्वास्थ्य संगठन के ऑडिटर

By: Jun 12th, 2019 12:07 am

भारत के कैग राजीव महर्षि को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का एक्सटर्नल ऑडिटर चुना गया है। वह 2020 से 2023 तक संगठन के इस पद पर रहेंगे। महर्षि को जेनेवा में हुई 72वीं विश्व स्वास्थ्य सभा में बहुमत से इस पद के लिए चुना गया। भारत के अलावा कांगो, फ्रांस, घाना, ट्यूनीशिया और ब्रिटेन के ऑडिटर जनरल भी इस पद की दौड़ में थे। फिलहाल यह पद फिलीपींस के सुप्रीम ऑडिट इंस्टीच्यूशन के पास है। सीएजी का कहना है कि इस साल महर्षि को यह दूसरी बड़ी अंतरराष्ट्रीय ऑडिट जिम्मेदारी मिली है। इससे पहले उन्हें रोम स्थित कृषि और खाद्य संगठन यानी एफएओ का एक्सटर्नल ऑडिटर चुना जा चुका है। महर्षि फिलहाल संयुक्त राष्ट्र के बोर्ड ऑफ  ऑडिटर्स में भी हैं। वे संयुक्त राष्ट्र में बाहरी ऑडिटर्स के समूह के उपाध्यक्ष हैं।

शिक्षा : राजीव महर्षि की शिक्षा स्ट्राथक्लायड बिजनेस स्कूल, स्ट्राथक्लायड विश्वविद्यालय, सेन्ट स्टेफन कॉलेज, दिल्ली, दिल्ली विश्वविद्यालय सेन्ट एक्सवियर स्कूल, जयपुर से प्राप्त की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App