राजेंद्र राणा को इनेलो पंचकूला जिला की कमान

By: Jun 21st, 2019 12:02 am

चंडीगढ़ – इंडियन नेशनल लोकदल की युवा शाखा के हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष जस्सी पेटवाड़ ने   पार्टी अध्यक्ष ओमप्रकाश चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष बीडी ढालिया, प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला और युवा नेता कर्ण और अर्जुन चौटाला से विचारविमर्श कर राज्य में युवा जिला प्रधानों की घोषणा की है। पार्टी की गुरुवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार इस सूची में राजेंद्र राणा को पंचकूला, दलबीर-अम्बाला, सुरजीत संधू-करनाल, राजू रामगढ़-कुरुक्षेत्र, नवीन नैन-पानीपत, गुरजिंदर खेड़ी-यमुनानगर, कुणाल गहलावत-सोनीपत, अनिल तंवर-कैथल, प्रदीप नैन-जींद, मंजीत सरपंच-हिसार, सतपाल सिद्धू-फतेहाबाद, धर्मबीर नैन-सिरसा, विशाल ग्रेवाल-भिवानी, राजेश यादव-महेंद्रगढ़, मनबीर लाम्बा-रेवाड़ी, सतेंदर जाखड़-फरीदाबाद, अजय भड़ाना-पलवल, सतीश राघव-गुरूग्राम, अकबर अली-मेवात, प्रमोद राठी-झज्जर, नितिन झांगू-दादरी जेपी भाली को रोहतक जिला युवा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App